लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड के 13 सेलिब्रिटीज की किस्मत दांव पर, कांग्रेस-BJP और सपा से उतरे मैदान में

Total Views : 2,774
Zoom In Zoom Out Read Later Print

लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के नतीजों में महज कुछ ही घंटे बचे हैं। एग्जिट पोल के आने के बाद सभी पार्टियों में अफरातफरी मची है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को बढ़त मिली है जबकि बाकी सभी पार्टियां पिछड़ती हुई नजर आ रही हैं। नतीजों के पहले ही भाजपा और बाकी सभी पार्टियों में बैठकों का दौर जारी है। हमेशा की तरह इस बार भाजपा, कांग्रेस और सपा ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को चुनावी मैदान में उतारा है। जानिए ऐसे कौन से सेलिब्रिटीज हैं जिनकी किस्मत दांव पर लगी है।

मथुरा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की प्रत्याशी हेमा मालिनी की किस्मत भी दांव पर है। हेमा मथुरा की मौजूदा सांसद हैं। हेमा साल 2004 में बीजेपी में शामिल हुई थीं। हेमा मालिनी ने पिछले चुनाव में मथुरा में जयंत चौधरी को 3 लाख 30 हजार से भी ज्यादा वोटों से हराया था। 2019 के चुनावों में पार्टी ने उन्हें एक बार फिर से मौका दिया है।आजमगढ़ के भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' की किस्मत भी दांव पर है। वह पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। निरहुआ उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ मैदान में हैं।भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी साल 2009 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़े थे। दिल्ली में उत्तर पूर्वी सीट को पूर्वांचली बहुल सीट माना जाता है। भाजपा ने 2014 में यहां से मनोज तिवारी को मैदान में उतारा था। उन्होंने आप पार्टी के उम्मीदवार प्रो. आनंद कुमार को करीब सवा लाख से भी ज्यादा वोटों से हराया था। एक बार फिर मनोज तिवारी मैदान में हैं।करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा है, जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रामभुआल भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। योगी के गढ़ गोरखपुर पर पूरे देश की नजर है साथ ही रवि किशन की किस्मत का फैसला भी इसी सीट से होगा। टॉप एक्ट्रेस में शुमार जया प्रदा अपनी दूसरी पारी राजनीति के मैदान पर खेल रही हैं। वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के फायरब्रांड नेता और महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।उर्मिला मातोंडकर ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से बॉलीवुड गलियारों में उनके नाम की खूब चर्चा हो रही हैं। उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। 23 मई को एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आईं उर्मिला की किस्मत का फैसला होगा।भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा भी चुनाव मैदान में हैं। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे हैं। शुत्रघ्न की सीधी टक्कर भाजपा के रविशंकर प्रसाद से है। प्रिया दत्त कांग्रेस पार्टी की नेता है और पहली बार 14वीं लोकसभा चुनाव के दौरान वह मुंबई में नॉर्थ वेस्ट से सांसद चुनी गई थीं। प्रिया दत्त इस बार भी चुनावी मैदान में हैं। प्रिया इस बार उत्तर पश्चिमी मुंबई से चुनाव लड़ रही हैं।फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में कांग्रेस के टिकट पर राज बब्बर हैं। राज बब्बर का मुकाबला भाजपा के राजकुमार चाहर से है। राज बब्बर इस सीट पर वर्ष 2009 में मामूली मतों से हारे थे। हरियाणा पुलिस में डीएसपी पद पर तैनात पेशेवर मुक्केबाज विजेंद्र सिंह भी इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उन्हें दक्षिण दिल्ली से अपना उम्मीदवार बनाया है। लोकसभा चुनाव 2019 में जयपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर कृष्णा पूनिया हैं। कॉमनवेल्थ गोल्ड मेडलिस्ट और ओलंपियन हैं। कृष्णा की सीधी टक्कर भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री और ओलंपिक सिल्वर विजेता राज्यवर्धन राठौड़ से है।शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम सिन्हा भी इस बार चुनाव मैदान में उतरी हैं। पूनम सिन्हा को समाजवादी पार्टी ने लखनऊ से टिकट दिया है। खास बात है कि पूनम सिन्हा के चुनाव प्रचार में उनके पति और कांग्रेस के पाटिल पुत्र से प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा और बेटी सोनाक्षी भी शामिल हुए थे। 

news amarujala 22/5/19