डिवाइडर इन चीफ वाली टाइम मैगजीन की नई रिपोर्ट, दशकों बाद भारत को मिला मजबूत प्रधानमंत्री

Total Views : 3,510
Zoom In Zoom Out Read Later Print

चुनाव नतीजों से पहले विश्व विख्यात टाइम मैगजीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डिवाइडर इन चीफ (देश को तोड़ने वाला मुखिया) बताया था। अब नतीजे आने के बाद मैगजीन के सुर नरम पड़ गए हैं। टाइम ने प्रधानमंत्री की तारीफों के पुल बांधने वाला एक लेख अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित किया है। जिसका शीर्षक है- मोदी ने भारत को उस तरह से एकजुट किया है जैसे कि कोई प्रधानमंत्री नहीं कर पाया।

इस लेख को मनोज लडवा ने लिखा है। उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान भारत के इतिहास में सबसे ज्यादा अपमानजनक, चोट पहुंचाने वाले और निम्न भाषायी स्तर का प्रदर्शन हुआ। जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने समाज के हर तबके की बात करने की कोशिश की। मोदी के पहले कार्यकाल और चुनाव के दौरान उनकी नीतियों की कड़ी और अक्सर अनुचित आलोचना के बावजूद कोई भी प्रधानमंत्री पिछले पांच दशकों के दौरान उनकी तरह भारत को एकजुट नहीं कर पाया।

news refrence 29/5/19